वाराणसी, फरवरी 17 -- पिंडरा, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी गंगापुर में प्रसव के लिए पहुंची महिला को लौटाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से महिला को भर्ती नहीं किया गया। हरिशंकरपुर की सीमा राजभर प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर मंगारी पहुंची। आरोप है कि तैनात चिकित्सक ने इलाज से मना कर दिया। कहा कि ऐसे मरीज को यहां भर्ती करने की सुविधा नही है। जब इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हाशमी से की गई तो उन्होंने ने भी समाधान नहीं किया। जिससे परिजनों में आक्रोश जताया और सीएमओ से शिकायत करने की बात कही। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हाशमी का कहना है कि बाल रोग विशेषज्ञ न होने की बात कहने पर परिजन स्वयं महिला को लेकर चले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.