प्रसव के बाद हृदय का आकार बढ़ने की पहेली सुलझाएगा एसकेएमसीएच
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रसव के बाद महिलाओं के हृदय का आकार बढ़ने की पहली को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) सुलझाएगा। इस बीमारी को पेरिपार्टम कार्डियोमायोपैथी कहा जाता है। यह रोग प्रसव के बाद होने वाली महिलाओं की मौत का एक बढ़ा कारण है। एसकेएमसीएच से लेकर निजी अस्पताल तक में ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा वर्मा ने बताया कि इस बीमारी के मरीज अक्सर आते हैं, लेकिन इसके कारणों का पता अब तक नहीं लग सका है। इस बीमारी में हृदय ठीक से पंप नहीं करता है और शिथिल होने लगता है। यह मातृ मृत्यु में यह बड़ा कारण है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कुमारी विभा ने बताया कि इस बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए संस्थान अध्ययन कराएगा, ताकि किसी भी महिला की मौत इस बीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.