पीलीभीत, फरवरी 27 -- पूरनपुर। प्रसव के बाद एक विवाहिता की मौत हो गई। इसको लेकर विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मायके पक्ष ने दहेज और ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस को तहीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर के रहने वाले इतवारी लाल ने अपनी पुत्री रोशनी की शादी लगभग पांच साल पहले दीपक पुत्र धर्मपाल निवासी महदखास थाना दियोरिया कलां के साथ की थी। इतवारीलाल ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया। आरोप है कि बावजूद इसके ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे और रोशनी को प्रताड़ित करने लगे। 25 फरवरी को रोशनी ने प्रसव के बाद बेटे को जन्म दिया। उसके बाद रोशनी की मौत हो गई। इतवारी लाल का आरोप है रोशनी को ससुरालवालों ने हत्या की है। वह उसका शव लेकर चां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.