बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मूढी बकापुर में प्रसव के बाद विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता ने गुरुवार देर शाम शहर के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में उसे बुलंदशहर के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। लखावटी निवासी दिनेश कुमार शर्मा की बेटी साक्षी की शादी वर्ष 2023 में औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव मूढी बकापुर निवासी विनोद कुमार शर्मा पुत्र प्रसूतम कुमार शर्मा के साथ हुई थी। बताया गया कि गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर साक्षी को शहर के ...