प्रसव के बाद राशि मांगने का आरोप, छह कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
सीवान, सितम्बर 3 -- दरौंदा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में प्रसव के बाद मरीज के अभिभावक से कथित रूप से अवैध राशि मांगने का मामला सामने आया है। मामले से संबंधित वीडियो कार्यालय को मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए छह कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया है।
कर्मियों को नोटिस जारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से पत्रांक 336, दिनांक 31 अगस्त 2026 के तहत जीएनएम संगीता कुमारी, स्टाफ नर्स सविता कुमारी, एएनएम अनिता कुमारी, ममता कार्यकर्ता प्रेम कुमारी एवं सुरसती देवी तथा सफाईकर्मी कोशिला देवी को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि प्रसव के बाद मरीज के अभिभावक से कथित रूप से अवैध रूप से पैसे मांगने से संबंधित वीडियो प्राप्त हुआ है। इसे अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.