इटावा औरैया, मई 4 -- इटावा। भरथना के ब्रजराज नगर निवासी गुड़ व्यापारी शिवम कुमार गुप्ता की पत्नी और नवजात बच्ची की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। 22 वर्षीय कुमकुम को प्रसव के लिए 29 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक 2 मई को उसने एक मृत बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। गंभीर हालत में 3 मई को कुमकुम की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी सैफई पहुंच गए। भरथना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यह भी पढ़ें- प्रसव के दौरान नवजात की मौत से परिजनों में आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...