प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- कुंडा, संवाददाता। प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर मनरेगा मजदूर महिला की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि नवजात स्वस्थ है। महेशगंज थाना क्षेत्र के उतरार गांव निवासी जितेन्द्र सरोज उर्फ जंगली ईंट भट्ठे पर काम करने हरियाणा गया है। उसकी 33 वर्षीय पत्नी चांदनी सरोज गांव में मनरेगा मजदूरी करती है। रविवार को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने प्रसव के लिए सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया। प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। परिजन उसे प्रयागराज लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसकी सांस थम गई। जबकि उसकी नवजात बालिका स्वस्थ है। महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति को खबर देने के साथ ही प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव ने मृतका के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.