लातेहार, अक्टूबर 11 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के जालिम स्वास्थ्य उप केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में प्रसव के बाद एक महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार महिला पिंकी देवी सिंजो निवासी को शुक्रवार की सुबह 8:45 बजे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था और 9:25 बजे उसका प्रसव कराया गया। डिलीवरी के तुरंत बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। एएनएम किरण देवी ने तत्काल ममता वाहन और 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि डॉ. चंदन कुमार सिंह जालिम केंद्र पहुंचे और मौके पर जांच की। उन्होंने कहा कि यह मौत स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का परिणाम प्रतीत होती है। प्रारंभिक जानकारी में एएनएम ने शुगर बढ़ने को मौत का कारण बताया, जबकि डॉ. सिंह ने अत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.