प्रसव के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 24 -- कायमगंज, संवाददाता। प्रसव के बाद महिला की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक निजी अस्पताल के खिलाफ पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के गऊटोला गांव निवासी आकाश की 21 वर्षीय पत्नी चांदनी को शनिवार को पुल गालिब स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक बालिका को जन्म दिया। प्रसव के बाद परिजन मां और नवजात को घर ले आए। घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही चांदनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे वापस उसी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल स्टाफ ने उसे बाहर ले जाने को कहा। यह भी पढ़ें- सितारगंज अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा नवजात बच्ची की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.