प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
औरैया, मई 3 -- बेला, संवाददाता। सहार सीएचसी में प्रसव के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।क्षेत्र के धर्मपुर ज्ञानी निवासी 23 वर्षीय संगीता पत्नी पंकज कुमार को रविवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में भर्ती कराया गया था। यहां उसने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन नवजात मृत पैदा हुआ। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों के अनुसार घर लौटते समय संगीता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घबराहट होने पर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वह मूल रूप से फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज क्षेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.