बुलंदशहर, मार्च 16 -- जहांगीराबाद स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे बुलंदशहर ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने देर रात हंगामा किया।अहार थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद तहारपुर निवासी गौरी पत्नी हितेश को रविवार शाम प्रसव के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने एक पुत्र को जन्म दिया। कुछ समय बाद ही गौरी की हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए बुलंदशहर ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान और कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.