हाथरस, मार्च 27 -- हाथरस, संवाददाता। गुरुवार रात को जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला व उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सोरई निवासी लक्ष्मण शर्मा ने एक साल पूर्व अपनी बेटी पूनम की शादी गणेशगंज निवासी ललित के साथ की थी। गुरुवार रात को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। प्रसव के बाद नवजात बच्चे और महिला की मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग जिला महिला अस्पताल पहुंच गए। जहां मृतका पूनम के भाई ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने इस पूरे मामले में लापरवाही बरती। उन्होंने कहा था कि पूनम की डिलीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.