हमीरपुर, मार्च 2 -- बिवांर, संवाददाता। सामान्य प्रसव के थोड़ी देर बाद प्रसूता की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाक्षेत्र के चंदौली अहीर गांव की 30 वर्षीय मोहिनी पत्नी जीतेंद्र को कल रविवार की शाम प्रसव पीड़ा उठी। परिजन एएनएम से जान पहचान होने की वजह से मोहिनी को कल्ला गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र ले गए। रविवार की सुबह करीब 10 बजे एएनएम मधु ने तेज दर्द होने पर मोहिनी को एक इंजेक्शन भी दिया है। थोड़ी देर बाद मोहिनी ने बच्ची को जन्म दिया। परिजनों ने बताया कि नवजात के जन्म के बाद ही मोहिनी को तेज घबराहट होने लगी। उसने आंखें पलट दी। जिस पर उसे आनन-फानन में निजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.