अमरोहा, मई 14 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम व कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार किया दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की वजह से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है。

जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक गजरौला थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर सुल्तानठेर निवासी सुशील ने पत्नी बबीता को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद प्रसूता ने बेटे को जन्म दिया। बताया जा...