बिजनौर, जनवरी 3 -- नजीबाबाद बस स्टैंड के निकट अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से नवजात बच्चे की जान चली गई। आरोप है कि लापरवाही पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और थाने में तहरीर दी है। एहतेशाम चिश्ती पुत्र सलीम अहमद निवासी कल्लूगंज ने थाने में तहरीर सौंपी है, जिसमें कहा कि उसकी पत्नी नौ माह की गर्भवती है। जिसका इलाज डॉ फरहत के यहाँ चल रहा था।बस स्टैंड के निकट उनके नर्सिंग होम में शनिवार को सुबह 9:30 बजे अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। डॉक्टर ने सब कुछ सही बताया था। पार्थी के पत्नी आफरीन को डिलीवरी के लिए 2:15 बजे दोपहर डिलीवरी रूम ले गई और करीब 2:45 पर डिलीवरी हुई। डॉक्टर व स्टाफ ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ है। डिलीवरी के करीब एक घंटे बाद जब उन्हे देखने गया तो बताया कि बच्चे की धड़कन कम हैं। अपने नवजात बच्चे को...