मैनपुरी, फरवरी 25 -- शहर के जीवनधारा हॉस्पिटल के संचालक और स्टाफ की लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई। प्रसव के लिए प्रसूता को भर्ती कराया गया। प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो अस्पताल के कर्मचारी उसे आगरा के निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां से उसे पीजीआई आगरा रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजन शव मैनपुरी ले आए और अस्पताल के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। घटना की तहरीर पर मैनपुरी और आगरा के अस्पताल डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राधानगर निवासी शालू पत्नी जीवन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसकी देवरानी कल्पना पत्नी प्रदीप को प्रसव के लिए जीवन धारा हॉस्पिटल कचहरी रोड में भर्ती कराया गया था। तीन फरवरी को भर्ती करने से पहले प्रसव के 35 हजार रुपये अस्पताल के डॉ...