प्रसव के बाद निजी अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव निवासी एक महिला की शुक्रवार की शाम करीब छह बजे प्रसव के बाद एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला ने ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म दिया था। नवजात सुरक्षित बताया जा रहा है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। खैराही गांव निवासी 27 वर्षीय रविता पत्नी जय सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बुधवार की रात राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया, जिसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। महिला के भाई दीपक राय ने आरोप लगाया कि महिला की मौत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.