अलीगढ़, फरवरी 4 -- अतरौली, संवाददाता। कोतवाली के क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी एक ग्रामीण की बेटी के प्रसव पीड़ा होने पर उसको अतरौली सौ शैया अस्पताल ले गये,जहां पर गत 24 जनवरी को बेटे को जन्म दिया। बेटे की जन्म की खुशी में परिजनों ने अस्पताल के कर्मियों के लिए खुश होकर ढाई हजार रुपये भी दिये। मगर नवजात शिशु की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग बालक को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करने लगे। बालक चौबीस घंटे बाद दूसरे दिन मृत हो गया। बालक की मौत के बाद प्रसूता काजल की हालत बिगड़ने लगी। काजल के पिता शिशुपाल निवासी शेखूपुर कोतवाली अतरौली ने बताया कि उसकी बेटी की ससुराल विलौना में है। मायके में रहने के कारण काजल के जब प्रसव पीड़ा हुई तो बेटी को प्रसव कराने के लिए अतरौली सौ शैया अस्पताल ले गये। जहां पर बेटी को बेटा पैदा हुआ। मगर कुछ देर बाद ही नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.