प्रसव के दौरान शिशु के मौत के मामले में बयान दर्ज
लखनऊ, जून 18 -- इटौंजा के नगर पंचायत महोना स्थित निजी हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। मृत बच्ची के जन्म के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक पर प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। मंगलवार को स्वास्थ्य टीम ने निजी अस्पताल पर छापा मारा था। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। अरम्बा गांव निवासी कोमल को 30 मई को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिवारीजनों ने गर्भवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से प्रसव की सलाह दी थी। आरोप है कि ऑपरेशन और इलाज के नाम पर करीब 60 हजार रुपये वसूले गए। एक यूनिट रक्त के लिए भी सात हजार रुपये खर्च करने पड़े। तमाम खर्च और इलाज के बावजूद प्रसव के दौरान शिशु की मृत्यु हो गई। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि प्रसूता ने मृत शिशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.