खगडि़या, जून 2 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सदर अस्पताल में मंगलवार की देर शाम प्रसव के दौरान बच्चे के मृत जन्म लेने पर परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इचरूआ के रूची देवी नैहर हरदिया है। वह हरदिया में ही थी और उसे प्रसव के लिए चौथम सीएचसी में मंगलवार को ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने वहां से उसे रेफर कर दिया। इधर प्रसव पीड़िता रूची देवी के परिजन प्रीति देवी ने बताया कि मंगलवार को दिन के 12 बजकर 55 मिनट में भर्ती्र कराया गया है। प्रसव से कराह रही गर्भवती महिला का देखभाल सही ढंग से नहीं किया जा रहा था। परिजन बार बार सिजेरियन करने की गुहार लगा रहे थे लेकिन उनलोगों का कोई सुन नहीं रहा था। इसी बीच बच्चे का हर्ट बीट भी 132 बताया जा रहा था। परिजन गर्भवती महिला की स्थिति को देखकर चितिंत थे। इसी बीच प्रसव ...