प्रसव के दौरान युवती की हालत बिगड़ी, मौत
बांदा, मई 15 -- बांदा। प्रसव के दौरान युवती की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी इद्रजीत ने बताया कि उसकी 23वर्षीय पत्नी पार्वती शुक्रवार की सुबह प्रसव पीड़ा से परेशान थी। प्रसव के दौरान उसने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद उसे अधिक रक्त स्राव होने लगा। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी बबेरू में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरो संदिग्ध मौत मानते हुए पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी एक साल पहले हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.