रामपुर, दिसम्बर 24 -- प्रसव के दौरान महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने महिला को गांव के पास ही निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को काशीपुर अस्पताल ले गए। नवजात को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। मामला स्वार कोतवाली क्षेत्र के मिलककाजी गांव का है। गांव निवासी एक महिला को प्रसव के लिए गांव के पास ही किसी निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। करीब 5 घंटे तक भर्ती रहने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। गर्भवती की हालत बिगड़ती देख घर वाले घबरा गए। आनन फानन में महिला को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को अस्पताल में महिला ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की हालत और बिगड़ने लगी। अधिक ब्लीडिंग होने के कारण कुछ देर के बाद ही महिला की मौत हो गई। महिला की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.