रुद्रपुर, नवम्बर 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की अदालत ने प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले में साक्ष्यों के अभाव में आरोपी डॉक्टर दंपति को दोषमुक्त कर दिया। 5 अक्तूबर 2022 को किच्छा थाना क्षेत्र के दोपहरिया गांव निवासी सुरेश ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि अपनी गर्भवती पत्नी नीतू को छिनकी स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक ले गया था, जहां कथित तौर पर डॉक्टर दंपति ने ऑपरेशन व इंजेक्शन के दौरान लापरवाही की, जिसके कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अभियुक्त दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की सुनवाई द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान वादी सुरेश ने कोर्ट में अपने बयान में स्वयं स्वीकार किया कि डॉ.सचिन और डॉ. ज्योति न तो अस्पताल में मौजूद थे और न ही उन्होंने उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.