चंदौली, जनवरी 3 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के राजकीय महिला अस्पताल में शुक्रवार को एक महिला की प्रसव के एक घंटे बाद मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजन आक्रोशित हो गए। वहां हंगामा की स्थिति हो गई लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस और चिकित्सा प्रभारी ने लोगों को समझाकर शांत करा दिया। सतपोखरी हरिशंकरपुर गांव निवासी इरशाद की पत्नी शब्बो गुरुवार की देर रात को प्रसव पीड़ा से परेशान होने लगी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में आसपास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तबियत ठीक नहीं होने पर परिवार के लोग शुक्रवार को पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला अस्पताल ले गए। जहां महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के बाद खून बंद न होने से स्वास्थ्य कर्मी और परिजन घबरा गए। स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित चिकित्सक ने दवा दी लेकिन हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.