कन्नौज, अप्रैल 9 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई और जच्चा बच्चा की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत किया। बुधवार की सुबह ग्राम टिकुरियन पुरवा (अमोलर) तालग्राम निवासी गर्भवती महिला रूबी देवी पत्नी प्रमोद को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिवार के लोग उसे जीटी रोड चौराहा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र गुरसहायगंज लेकर गए। जहां सुबह तकरीबन आठ बजे उसे भर्ती किया गया। परिजनों ने बताया कि स्वास्थ्य उप केंद्र में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसकी मौत हो गई। नवजात बच्ची की मौत से परिजन काफी उदास हो गए। इसके बाद गर्भवती महिला रूबी की हालत बिगड़ने पर तिर्वा रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत ह...