रामपुर, मई 20 -- प्रसव के दौरान पंचायत सहायक की मौत हो गई। जबकि उसकी बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। क्षेत्र के गांव कासमनगला की पंचायत सहायक नीलम पत्नी मुलायम सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी सी-सेक्शन डिलीवरी की गई। नीलम ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर बाद माहौल बदल गया। परिजनों के अनुसार डिलीवरी की कुछ देर बाद ही नीलम को दौरा पड़ा, उसके दो दांत टूट गए। आनन-फानन में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...