प्रसव के दौरान नवजात की मौत, हंगामा
हाथरस, मई 29 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मौके पर पुलिस भी पहुंची। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां महिला का प्रसव किया गया। प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अस्पताल प्रशासन ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह समझने के लिए तैयार नहीं थे। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.