प्रसव के दौरान जटिलताओं से निपटने का प्रशिक्षण लेंगे स्वास्थ्यकर्मी
सासाराम, सितम्बर 10 -- सासाराम, एक संवाददाता। सदर अस्पताल सासाराम में प्रसव के दौरान उत्पन्न होने वाली गंभीर परिस्थितियों से निपटने और जच्चा-बच्चा को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जीवनदीप मेंटरिंग प्रोग्राम के तहत प्रसव कक्ष, एसएनसीयू समेत संबंधित विभागों के चयनित स्वास्थ्यकर्मियों को सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 11 से 22 सितंबर तक मॉडल अस्पताल के पांचवें तल स्थित प्रशिक्षण स्थल पर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.