रामपुर, अप्रैल 11 -- थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और उपचार के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। उधर,पीड़ित की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के ही जिवाई जदीद गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी गर्भवती थी। बुधवार को उनकी पत्नी शशिबाला(29) को प्रसव पीड़ा हुई। पत्नी को लेकर वह क्षेत्र के ग्राम पिपलिया मिश्र स्थित एक निजी महिला डाक्टर के क्लिनिक पर पहुंचे। डाक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया। मगर बृहस्पतिवार शाम पत्नी को एक बार फिर प्रसव पीड़ा हुई तो उसने फोन पर जानकारी दी। जानकारी के बाद महिला डाक्टर उनके घर आई और गर्भवती को अपनी स्कूटी पर बैठाकर क्लिनिक पर ले गई और दो युवतियों को बुलाकर महिला की डिलीवरी शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.