प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल सील
जौनपुर, मई 29 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के इंद्रावती अस्पताल में बुधवार की शाम को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा कर दिया। करीब ढाई-तीन घंटे चले हो हल्ले के बाद पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील करा दिया। चिकित्सक अधीक्षक मछलीशहर सीएचसी ने थाने में तहरीर देकर अस्पताल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पंवारा थाना क्षेत्र के सजईकला गांव निवासी ज्वाला अपनी 30 वर्षीय पत्नी रेनू को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले गए। परिजनों के अनुसार, रेनू को मछलीशहर के इंद्रावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि यह तीसरा बच्चा है। यह भी पढ़ें- प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल सीज इससे पहले दो का सामान्य प्रसव हुआ है। डॉक्टर ने थोड़ी देर बाद प्रसव में दिक्कत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.