लखीमपुरखीरी, मई 30 -- पसगवां। ब्लॉक पसगवां के बरखेरियाजाट गांव अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला और बच्चे की मौत हो गई। मृतका के पति जसमढ़ी गांव निवासी रोहित पाल ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी अधीक्षक और जंगबहादुरगंज चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रोहित के अनुसार, 26 मई को उनकी गर्भवती पत्नी नीलू (29) को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्रसव के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में उसे शाहजहांपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं संसाधनों के अभाव में नवजात की भी जान नहीं बच सकी। यह भी पढ़ें- जच्चा-बच्चा के मौत की जांच करने पहुंची टीम, दर्ज किया बयान आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल संचालक और चिकित्सक मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अस्पताल अभिलेखों में सीज है,...