हाथरस, मई 8 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के नवज्योति नर्सिंग होम में गुरूवार को प्रसव के दौरान गर्भवति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंकी 28 पत्नी बंटू निवासी कस्बा मेंडू थाना जंक्शन गर्भवति थी। परिजनों के अनुसार उसे पहला बच्चा होना था। सासनी की सब्जी मंडी के निकट स्थित नवज्योति नर्सिंग होम में उसका उपचार चल रहा था। गुरूवार की सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई। इसपर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। यह भी पढ़ें- प्रसव के बाद महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा चिकित्सक महिला के प्रसव में जुट गए। अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही प...