प्रसव के दो घंटे बाद प्रसूता को दे दी छुट्टी, हालत बिगड़ने पर हुई मौत
इटावा औरैया, जून 18 -- इटावा। बकेवर क्षेत्र में बेटे के जन्म की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। प्रसव के बाद पीएचसी पर महिला को ढाई घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया। घर पहुंची महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर वापस अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां कोई जिम्मेदार स्टाफ नहीं मिला। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बकेवर कस्बे के शास्त्री नगर निवासी सोनू पाल ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय पत्नी जूली पाल को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी लखना में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 1:50 बजे जूली ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। प्रसव अस्पताल में मौजूद नर्स और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.