एटा, अप्रैल 5 -- एटा, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनायी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। जिलाध्यक्ष हाजी आशिक हुसैन भोले ने कार्यकर्ताओं से उनके संदेश, कार्यों का अनुशरण करने का आहवान किया। रविवार को आयोजित हुए जयंती कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हाज़ी आशिक हुसैन भोले, रामकुमार सक्सेना, गंगासाहय लोधी, एकेश लोधी, तारा राजपूत, अरुणेश कुमार गुप्ता,राजीव कुमार पाराशर, जहीम अहमद, सुनील कुमार, इरशाद अली, सुरेन्द्र सिंह यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.