प्रसव के आठ दिन बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 23 -- जनपद के रजावली थाना क्षेत्र में प्रसव के आठ दिन बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने ससुरालीजनों पर उपचार कराने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव खेरा लंगर निवासी 25 वर्षीय संजना देवी पत्नी मनीष कुमार की 14 अगस्त को घर पर ही डिलीवरी हुई थी। उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। प्रसव के बाद से ही उसकी तबीयत खराब रहने लगी। शनिवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां शकुंतला देवी पत्नी जगदीश कुमार ने ससुरालीजनों पर उपचार में लापरवाही और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.