मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में गुरुवार को स्वास्थ्य सूचकांकों में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रमुख निजी अस्पतालों के साथ विभाग ने समीक्षा बैठक की। इसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने की। सीएस ने डेटा पारदर्शिता पर जोर देते हुए सभी निजी अस्पतालों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि वे प्रसव पूर्व जांच और संस्थागत प्रसव की मासिक रिपोर्ट हर महीने की एक से पांच तारीख के बीच अनिवार्य रूप से एचएमआईएस पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करें।बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उनके ऑनलाइन रिकॉर्ड के संधारण पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा गया कि अस्पतालों द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं की ऑनलाइन एंट्री समय पर होनी चाहिए। जिन विशेष सूचकांकों की ऑनलाइन विवरणी उपलब्ध नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.