हरदोई, मार्च 16 -- पिहानी। प्रसव कराने के एवज में सीएचसी पर पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है। किसान नेता राहुल मिश्रा का आरोप है कि शनिवार को दुल्हापुर निवासी एक महिला प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती हुई। ऑपरेशन की बात कहते हुए पैसों की मांग की गई। जब उन्होंने जिम्मेदारों से बात की तो उसके बाद जांच रिपोर्ट ठीक न आने की बात कहकर महिला को रेफर कर दिया गया। बाद में एक निजी अस्पताल में महिला ने बिना ऑपरेशन बच्चे को जन्म दिया। अधीक्षक डॉ.जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ऑपरेशन से पहले हुई जांच रिपोर्ट नार्मल न आने पर महिला चिकित्सक के द्वारा महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.