भभुआ, फरवरी 3 -- मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर लापरवाही का लगाया आरोप भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में प्रसव कराने आई जच्चा-बच्चा की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मृतका के भाई कुछरा थाना क्षेत्र के नसेज गांव निवासी इम्तियाज अंसारी ने बताया कि उसकी बहन जाहिदा खातून की शादी चैनपुर के वार्ड तीन निवासी ओवैयस अंसारी के साथ हुई थी। चार दिन पहले उसकी बहन मायके आई हुई थी। उसे प्रसव होने वाला था। उसने बताया कि मंगलवार को उसकी तबीयत खराब हुई तो भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। भाई ने पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि ससुराल में उसकी अच्छे से देख-रेख नहीं की जा रही थी। उनके द्वारा उसे फिलहाल मायके पहुंचा दिया गया था। उनकी लापरवाही से इसकी तबीयत बिगड़ी और सदर अस्पताल में भर्ती कराया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.