पटना, दिसम्बर 9 -- राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने कहा है कि बच्चों का स्वास्थ्य देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ऐसे में प्रसंस्कृत उत्पादों पर कड़ी निगरानी आवश्यक है। डॉ. सिंह ने राज्यसभा में देशभर में बिकने वाली क्रीम-आधारित बिस्कुट में प्रयोग होने वाले प्रोसेस्ड वेजिटेबल ऑयल, अत्यधिक चीनी, कृत्रिम रंगों और फ्लेवरों के संभावित खतरों को लेकर सवाल पूछा। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि बच्चों द्वारा बड़े पैमाने पर खाए जाने वाली क्रीम बिस्कुट में प्रयुक्त सामग्री का आकलन और मानक निर्धारण एफएसएसएआई द्वारा वैज्ञानिक परीक्षणों और विशेषज्ञ पैनलों की सिफारिशों के आधार पर किया जाता है। एफएसएसएआई ने बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बिस्कुटों में प्रयुक्त वसा, तेल, इमल्शन, कृत्रिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.