दरभंगा, सितम्बर 3 -- दरभंगा,। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र में मखाना प्रसंस्करण यंत्रों के कुशल संचालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छठे चार दिवसीय ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बिहार के दरभंगा, मधुबनी एवं कटिहार के साथ-साथ हरियाणा के उद्यमी भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आयोजक वैज्ञानिक डॉ. धर्मेन्द्र ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया कि मखाना प्रसंस्करण एक उच्च कौशल वाला कार्य है।

प्रशिक्षण का विवरण प्रशिक्षण में मखाना बीजों के सुखाने, ग्रेडिंग, प्राथमिक एवं द्वितीयक भुनाई, पॉपिंग तथा पैकेजिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित ऑपरेटरों की उपलब्धता से मशीनों के बेहतर संचालन के साथ प्रसंस्करण की गुणवत्ता भी बढ़ेगी तथा बिहार के साथ अन्य राज्यों में भी मखाना प्रसंस्करण के वि...