मुंगेर, जून 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच 333 स्थित प्रसंडो नया टोला के समीप सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से लोगों को आवागमन में सुरक्षा का भय सता रहा है। सड़क किनारे गहरे गड्ढे की जानकारी के बावजूद विभाग इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। जिस कारण इस जगह गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

सामाजिक प्रयास जब विभाग ने कोई सक्रियता नहीं दिखाया तो स्थानीय समाजसेवियों ने संभावित हादसे को देखते हुए सोमवार को क्षतिग्रस्त सड़क के हिस्से में झंडा लगाकर आवागमन करने वाले वाहनों और राहगीरों को सचेत और सतर्क करने का प्रयास किया। प्रसंडो निवासी समाजसेवी हिमांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण समाजसेवी ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से में लगाए गए चेतावनी झंडों का उद्देश्य वाहन चालकों को खतरे से आगाह करना है।...