रुडकी, फरवरी 26 -- रुड़की, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को इमलीखेड़ा के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्रा परी प्रजापति ने प्रथम अनुष्का ने द्वितीय और सृष्टि प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा होते ही स्कूल परिसर तालियों से गूंज उठा। विभाग की ओर से अव्वल आए बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, ताकि अन्य छात्र भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों के प्रति प्रेरित हो सकें। को-आर्डिनेटर मनीषा भटनागर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज में कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...