कानपुर, अप्रैल 1 -- क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 'अभिव्यक्ति 2026' का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनय जे सेबेस्टियन ने किया। पहले दिन की शुरुआत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से हुई, जिसमें अग्नि, आकाश, ब्रह्मोस, शौर्य और निर्भया टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के चार चरण मिक्स्ड बैग, फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट (बजर राउंड), ऑडियो-विजुअल और रैपिड फायर में प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में टीम आकाश ने प्रथम तथा टीम शौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रो. विभा दीक्षित और समन्वय प्रो. शालिनी कपूर ने किया। दूसरा आयोजन जस्ट ए मिनट (जैम) प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों को एक मिनट में दिए गए विषय पर अपने विचार प्र...