रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग की टीम विश्वविद्यालय की विभाग स्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता 'रूनु झुनु' में प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पर रही। शुक्रवार को इतिहास विभाग में विजेता टीम का सम्मान किया गया। विजेता टीम में अभिनंदन सिंह, गौरव कुमार, शिखा कच्छप, प्रदीप कुमार, दीपा बास्के शामिल थे। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश कुमार झा एवं अन्य शिक्षकों ने विजेताओं को बधाई दी और आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.