दरभंगा, मार्च 31 -- हनुमाननगर। उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपौली के सभागार में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष अभियान का मुख्य विषय 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं क्वांटम सिद्धांत' था। कक्षा नौ एवं 10 में कल्प कुमार ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय तथा साधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग 11-12 में दुर्गा कुमारी प्रथम, गुंजन द्वितीय एवं कृतिका तृतीय स्थान पर रहीं। अध्यक्षता एचएम निलय कुमार ने की। मौके पर शिक्षक मो. जियाउल्लाह इकबाल, सुमित कुमार लाल दास, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार राय, कुमारी संध्या, विवेका कुमारी, आयुषी परमार, पिहू कुमारी, रीना हेम्ब्रम, सूर्यनारायण महतो आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.