बरेली, नवम्बर 28 -- बरेली। एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में जिला लाइफ स्किल कार्यक्रम के तहत तनाव प्रबंधन, आत्महत्या नियंत्रण और कोचिंग स्किल मैनेजमेंट से जुड़ी मनोरोग विद्या पर विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिला अस्पताल के डॉ. मनमोहन सिंह ने मानसिक रोगों, उनके लक्षणों व उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के नोडल प्रभारी डॉ. मेहंदी हसन ने कहा कि मानसिक बीमारी, विचार, व्यवहार और दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद प्रश्नोत्तरी में 20 छात्रों को शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी, नदीम उज जफर, अनवर अली रिजवी, फरहान अहमद, सैफी, आकिल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.