फरीदाबाद, फरवरी 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा गुरुवार को 12वीं कक्षा की भूगोल विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। तीन घंटे की इस परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र की लंबाई ने खासा व्यस्त रखा। खासकर दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों ने समय प्रबंधन को चुनौतीपूर्ण बना दिया। कई छात्रों का कहना था कि उत्तर विस्तार से लिखने के कारण अंत तक समय कम पड़ गया। प्रश्नपत्र के सेक्शन-सी में मानचित्र और डायग्राम आधारित प्रश्नों की संख्या अधिक रही। इन प्रश्नों में चित्रों को सावधानीपूर्वक पूरा करने और साथ में व्याख्यात्मक उत्तर लिखने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। हालांकि अधिकांश परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को पाठ्यक्रम आधारित और संतुलित बताया। कुछ परीक्षार्थियों ने सेक्शन-सी को अपेक्षाकृत कठिन माना, लेकिन...