मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गणित के पेपर में सवालों के विकल्प को लेकर परीक्षार्थी हलकान रहे। प्रश्नपत्र सेट एच में दो सवालों के विकल्प पर परीक्षार्थी उलझ गए। परीक्षार्थियों ने कहा कि इस सेट में सवाल नंबर 20 और 34 में दिए गए चार विकल्प में कोई सही नहीं था। प्रश्न संख्या 20 में बहुपद पूछा गया था। इसका दिया गया सभी विकल्प गलत था। इसी तरह सवाल संख्या 34 में पूछा गया कि द्वि घात बहुपद के शून्यकों का योग 4 और गुणनफल 3 है तो बहुपद क्या होगा। छात्रों ने कहा कि दिये गये चारों विकल्प में कोई नहीं था। छात्र इसको लेकर शिक्षकों से भी सवाल करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.