रायपुर, जनवरी 12 -- छत्तीसगढ़ में चौथी कक्षा की अंग्रेजी के पेपर को लेकर विवाद मच गया। हाफ इयरली इग्जाम में एक बहुविकल्पीय प्रश्न में कुत्ते के नाम के उत्तर के विकल्प के रूप में 'राम' लिखा था। प्रश्न पत्र में पूछा गया था कि मोना के कुत्ते का नाम क्या है? उत्तर में 4 विकल्प थे- बाला, शेरू, राम और इनमें से कोई नहीं। रायपुर मंडल के कई जिलों के सरकारी स्कूलों में पिछले साल 6 जनवरी को परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं और वायरल हो गईं। इस पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पालतू जानवर के नाम के संदर्भ में 'राम' शब्द का प्रयोग धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। पेपर का वितरण बलौदाबाजार, भाटापारा, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले में हुआ था। प्रश्न पत्र तैयार करने का कार्य सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) स...