प्रश्नपत्र का फोटो लेने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
पूर्णिया, जून 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अवर निरीक्षक की परीक्षा के प्रश्नपत्र का फोटो लेना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया। शिक्षक के विरूद्ध साईबर थाना में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक की पहचान मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है। मामला केहाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत राज्यकीय कन्या उच्च विद्यालय का है। यहां पुलिस अवर निरीक्षक पद की लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। बताया गया है कि जब परीक्षा समाप्ति पर थी, उसी वक्त शिक्षक ने अपने मोबाइल से प्रश्नपत्र का फोटो खींच लिया। इस बात की शिकायत पुलिस तक पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही प्रयुक्त मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में शिक्षक ने इस बात का खुलासा किया कि अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.